रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 स्थित आरोग्य डायग्नोस्टिक एंड डेंटल सेंटर पर छापेमारी कर क्लिनिक संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
एएसएमओ डॉ. विशाल चौधरी के नेतृत्व में की कार्रवाई में एक डिकॉय का इस्तेमाल किया गया। जांच के दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मदान ने डिकॉय को बताया कि उसके जुड़वा कन्या भ्रूण हैं। इस संकेत पर टीम ने दिल्ली की पीसी एंड पीएनडीटी टीम के साथ मिलकर छापेमारी की और दलाल शैलेंद्र माथुर तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनीत माथुर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
कार्रवाई के दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन, सीसीटीवी फुटेज, क्लिनिक के रिकॉर्ड और 25,500 रुपए नकद जब्त किए। एक आरोपी दलाल विकास गुप्ता मौके से फरार होने में सफल रहा। उसे रोकने के प्रयास में एएसएमओ डॉ. विशाल चौधरी घायल हो गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि यहां अवैध रूप से भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है
