Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में शादी से एक दिन पहले दूल्हा लापता: पानीपत जानी थी बारात; बाराती इंतजार करते रह गए

रोहतक के गांव चांदी निवासी एक युवक शादी से एक दिन पहले अचानक लापता हो गया। जिसकी पानीपत में बुधवार को बारात जानी थी। जो घर से अपने गोदाम में आराम करने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश कर दी। लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत लाखनमाजरा थाना में दे दी। अभी यह पता नहीं चला है कि गोल्डी अपनी मर्जी से गया है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है।

रोहतक के गांव चांदी निवासी रविकांत ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका एक बड़ा भाई करीब 29 वर्षीय गोल्डी हैं। जो हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। उसके भाई गोल्डी की शादी 17 अप्रैल को पानीपत शहर में होनी निश्चित हुई थी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी।

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को उसका भाई गोल्डी दोपहर करीब ढ़ाई बजे गांव चांदी के गोदाम पर गया था। उस दौरान गोल्डी ने कहा था कि वह कुछ देर गोदाम पर आराम करके वापस घर आ जाएगा।

रविकांत ने बताया कि उसके भाई गोल्डी का काफी समय तक इंतजार किया। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद पूरा परिवार उसे ढूंढने में लग गए और रिश्तेदारियों में तलाश किया। लेकिन गोल्डी कहीं नहीं मिला। गोल्डी बिना बताए कहीं चला गया। उसने बताया कि उसका भाई गोल्डी 12वीं पास है।

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। लाखनमाजरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश शुरू की जा रही है। शादी से एक दिन पहले अचानक लापता हो गया। पुलिस तलाश के लिए हर प्रयास कर रही है।

Exit mobile version