Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की लड़की का शव झज्जर नहर में मिला:कल शाम सुनारिया के पास डूबी थी

हरियाणा के झज्जर जिले से गुजरने वाली नहर से एक लड़की का शव बरामद हुआ है। जेएलएन नहर में बाकरा हेड पर शव देख कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवा दिया गया।

जिले के गांव बाकरा से गुजरने वाली जेएलएन नहर में आज सुबह एक लड़की का शव मिलने का मामला सामने सामने आया है। नहर में डूबने के कारण लड़की की मौत हो गई। वहीं मृतक लड़की की पहचान रोहतक जिले के गांव सुनारिया निवासी खुशी पुत्री जोगिंदर के रूप में हुई है। जो बीती शाम को सुनारिया गांव से गुजरने वाली नहर में गिर गई थी।

पुलिस ने बताया कि आज करीब 11 बजे जेएलएन के बाकरा हेड से कर्मचारी ने फोन कर सूचना दी थी कि एक लड़की का शव नहर में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया वहीं मृतक लड़की के परिजन भी उसे ढूंढ़ते हुए बाकरा हेड तक पहुंच चुके थे। वहीं नहर पर ही परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लड़की के नहर में गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Exit mobile version