रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता जिले सिंह कुंडू का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव भाली आनंदपुर में किया जाएगा, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

जिले सिंह कुंडू सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके चार बच्चे हैं। उनके पुत्र बलराज कुंडू व्यवसाय के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं और महम विधानसभा क्षेत्र से एक बार निर्दलीय विधायक चुने जा चुके हैं।

बलराज कुंडू ने 2019 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार में ही निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। विधायक रहते हुए काफी काम किए, लेकिन 2024 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा और दूसरे नंबर पर रहे।

विधायक बलराज कुंडू के पिता जिले सिंह कुंडू बीएसएफ से रिटायर होने के बाद समाजसेवा के कार्यों में लगे रहे। उनकी प्रेरणा से ही बलराज कुंडू भी राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य कर रहे है। जिसमें बेटियों के लिए निशुल्क बस चलाना, सिलाई सेंटर व कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!