रोहतक (13/10/2026)अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त को तहसीलदार लाखन माजरा के माध्यम से रोजगार की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया।‌ ज्ञापन देने से पहले कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान दिलबाग सिंह ने की। प्रैस नोट जारी करते हुए ब्लॉक सचिव रामचंद्र बैंसी ने मीटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनियन के राज्य सह सचिव संदीप सिंह ने मीटिंग में उपस्थित सदस्यों संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म किया है ग्रामीण गरीबों के सामने रोजगार का संकट बढ़ गया है। ग्रामीण गरीब परिवार बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने झूठे सपने दिखाते व तानाशाही करते हुए मनरेगा कानून को तो खत्म कर दिया परंतु अब बीवी ग्राम जी के माध्यम से 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मजदूर आजीविका के संकट से गुजर रहे हैं। मजदूरों में सरकार के इस रवैए के खिलाफ गुस्सा है। यदि मजदूरों को जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया जाता है तो मजदूर रोजगार की मांग करते हुए सरकार के विरोध में लामबद होंगे। ब्लॉक प्रधान दिलबाग सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त रोहतक के नाम वी बी ग्राम जी के तहत लाखन माजरा ब्लॉक के सभी गांवों के मजदूरों को रोजगार देने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक सचिव रामचंद्र बैंसी, दिलबाग सिंह, धर्मपाल, सतबीर, बलवान, उमेद सिंह, मनोज घडौठी, सुशीला, कृष्णा, सुमन, राजा आदि कमेटी सदस्य शामिल रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!