Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak: नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान

रोहतक शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। सुबह से ही नगर निगम की टीम ने बुधवार काे मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया और कार्रवाई की। टीम की ओर से सेक्टर-1, ग्रीन बेल्ट, सोनीपत रोड, सिंचाई विश्राम गृह के आस-पास के एरिया, डीएलएफ, हिसार रोड आदि स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाया।

मौके पर टीम ने पाया कि कहीं पर टीन शेड लगाकर खोखे चलाए जा रहे हैं तो कहीं पर मेज व तिरपाल डालकर अतिक्रमण किया गया है। टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज इत्यादि भी जब्त किए हैं। दिल्ली रोड पर लगे बड़े कन्टेनर को भी जब्त किया। मुख्य मार्ग पर एक स्थान पर खड़ा किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम ने साथ-साथ अवैध पोस्टर व बैनर हटाने काम भी किया।

सोनीपत रोड व दिल्ली रोड को नगर निगम की ओर से पूर्व में ही नो-वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है। नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कब्जा न करें व अपना कब्जा तुरंत हटा लें। अन्यथा नगर निगम की टीम की ओर से उसे हटाया जाएगा। इससे उनका और अधिक नुकसान हो सकता है।

धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, निगम

Exit mobile version