Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: आस्था प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश



स्थानीय आस्था प्ले स्कूल में विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतीकात्मक रावण दहन रहा, जिसे देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने बच्चों को दशहरे के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि यह त्योहार हमें हमेशा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने और सदा सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस शुभ अवसर पर स्कूल के संस्थापक मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बच्चों को बचपन से ही हमारे संस्कारों और संस्कृति से जोड़ना बेहद जरूरी है। दशहरा हमें सिखाता है कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है। उन्होंने सभी बच्चों और स्टाफ सदस्यों को त्योहार की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में संस्थापक मुकेश शर्मा के साथ स्कूल का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर उत्सव का आनंद लिया और शिक्षकों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियाँ बांटी।

Exit mobile version