Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक जिले की एसटीएफ यूनिट को हासिल हुई बड़ी कामयाबी : भिवानी के पत्थर कारोबारी से 7 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को 5 दिन में पकड़ा

हरियाणा के रोहतक जिले की एसटीएफ यूनिट को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। भिवानी के पत्थर कारोबारी से 7 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को महज 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने बदमाश को पकड़ कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। आगामी कार्रवाई भिवानी थाना पुलिस कर रही है।

इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांगी रंगदारी जानकारी देते हुए रोहतक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) निरीक्षक संदीप धनखड़ ने बताया कि टीम ने बदमाश विकास उर्फ ब्रो निवासी लुहारी जाटू जिला भिवानी को पकड़ा गया है। विकास ने 2 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को लोहारी जाटू के रहने वाले पत्थर कारोबारी जयदेव को इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके 7 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर पत्थर कारोबारी जयदेव व उसके लड़के नकुल को जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में बदमाश के खिलाफ 12 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 387, 506 के तहत बवानी खेड़ा थाना जिला भिवानी में दर्ज किया गया।

HC योगराज रोहतक, HC जितेंद्र IRB, सिपाही सुरेंद्र रोहतक, सिपाही संदीप सोनीपत, चालक सिपाही तकदीर चरखी दादरी टीम में शामिल रहे।

Exit mobile version