Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के मोखरा में मनाया गया रोहतक जिलास्तरीय विश्व मधुमेह दिवस

मोखरा में रोहतक जिलास्तरीय विश्व मधुमेह दिवस जिसका उद्धघाटन पी जी आई ऍम एस निदेशक डॉ सुरेश कुमार सिंघल ने किया। इस अवसर पर पी जी आई ऍम एस, स्वास्थ्य विभाग रोहतक, आनंद आँखों का हस्पताल मेहम तथा नरूला डिअग्नोस्टिक सेंटर रोहतक के सौजन्य से एक निशुल्क जागरूकता, नेत्र व स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में 292 लोगों ने अपने ख़ून की जाँच कारवाई, 42 को मधुमेह पाया गया। मधुमेह के सभी रोगियों के रेटीना की जाँच डॉ हर्षिका तथा डॉ प्राची ने की। 18 मधुमेह रोगियों में डायबिटीक सम्बंधित रेटिंनोपैथी पायी गई।डॉ दिपेंदर व डॉ रवि मेडिसिन स्पेशलिस्ट ने 12 मधुमेह रोगियों में पेरिफरल नेरोपैथी पायी। डॉ नीलम कुमार विभागध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ दिव्या शर्मा व डॉ मानसी पुनिया ने मधुमेह के मरीजों को खानपान तथा व्यायाम के महत्त्व की जानकारी दी। डॉ एस पी एस भाटिया मुख्य आयोजक ने बताया कि 90 प्रतिशत मधुमेह के मरीजों को यह मालूम ही नहीं है कि वह मधुमेह सम्बंधित रेटिंनोपैथी से ग्रस्त हैँ। डॉ राजेश जैन ऍम डी एल पी एस के सौजन्य से नेत्र मोबाइल बस की सुविधा प्रदान की गई। दवाइयां, चश्मे निशुल्क दिए गये।इस मौक़े पर डॉ आनंद शर्मा, डॉ तरुण वशिष्ठ, डॉ मनोज चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोखरा, डॉ दीक्षा चिकित्सा अधिकारी, समरगोपाल पुर,राम किशन प्रधान, नीटू सरपंच तथा सभी वरिष्ठ पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version