रोहतक स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल कांगड़ा ने की। बैठक में बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा तथा हरियाणा सरकार के बीच जिन मांगों पर सहमति हुई थी, आज तक सरकार ने किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है।

इसके विरोध स्वरूप नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा आह्वान किया गया है कि प्रदेश की सभी नगर पालिका के कर्मचारी 1 व 2 मार्च को अपने-अपने संबंधित पालिका में आयुक्त तथा जिला आयुक्त नगर पालिका को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान हरियाणा सरकार को ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द कर्मचारियों से संबंधित सभी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया जाएगा।

साथ ही नगर पालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं कि तो हरियाणा में दोबारा से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। बैठक में संजय बिडलान, विक्की बिडलान, सरवन बोहत, अनिल कांगड़ा आदि उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।

मांगों को लागू करवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ 1 मार्च को प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों एवं 2 मार्च को नगर आयुक्तों (डीएमसी) के कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। संघ ने फैसला लिया कि सभी नगर आयुक्त एवं निगम आयुक्तों को ज्ञापन देकर 15 दिन में मांगों के पत्र लागू करने का नोटिस दिया जाएगा। यदि 15 दिन के अंदर मांगों को लागू नहीं करते तो फिर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

ये हैं मांग

सफाई एवं सीवरमैन के रिक्त पदों पर वर्षों से विभाग के रोल पर लगे सीवर एवं सफाई कर्मचारियों को नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियमित नियुक्ति दी जाए।

विभाग में लगे वर्क आउट सोर्स, ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस, डोर टू डोर के कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन दें और ESI व EPF का लाभ दिया जाए।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कया जाए।आउटसोर्स, डोर टू डोर, ऑपरेशन एंड मेंटिनेस, आरपीएफ स्टैंडर्ड व अन्य प्रकार के ठेकों में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए।

छंटनी किए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। डिमिनिशन काडर में डाले गए पदों को बहाल किया जाए।

क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारी व सीवर मैन सहित सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों व फायरमैन एवं ड्राइवरों के नए पद सृजित किए जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!