रोहतक में 6 दिन पहले हुए सिलेंडर ब्लास्ट मामले में उपचाराधीन महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। महिला का रोहतक PGI में उपचार चल रहा था और गंभीर हालत के चलते वह ICU में भर्ती थी। वहीं उसके पति की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अभी तक उसके दोनों बच्चों को भी छुट्‌टी नहीं मिल पाई है। मृतका की पहचान एकता कॉलोनी निवासी शिल्पा (30) के रूप में हुई है।

रोहतक की एकता कॉलोनी के एक मकान में 12 अक्टूबर को सिलेंडर फट गया था। सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक वह सुनाई दिया। वहीं जिस मकान में सिलेंडर फटा था, उसकी दीवार व छत तक उड़ गई। जिसके कारण मकान में रह रहे एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोग पड़ोस के थे, जिन पर मकान की दीवार गिर गई थी। सभी को उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया।

इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान एकता कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय विशाल, उसकी पत्नी 30 वर्षीय शिल्पा, बेटा 8 वर्षीय रेहान व 1 वर्षीय रेवन के रूप में हुई है। वहीं] मकान के ऊपर रह रही 16 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय उपासना व 18 वर्षीय पार्थिव को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

मकान में गर्म पानी के लिए गैस गीजर लगाए हुए थे। गैस गीजर के लिए लगाए गए स्टोर रूम में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ था। जब शिल्पा रसोई में काम कर रही थी तो इसी दौरान किसी कारण से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घर की छत व दीवारें उड़ गई। वहीं, परिवार के सभी लोग घायल हो गए। हादसे में हुए नुकसान को देखकर हादसे की भयावह स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

जैसे ही सिलेंडर फटने का धमाका हुआ तो आसपास ही नहीं दूर तक के लोग सहम उठे। करीब 1 किलोमीटर तक धमाका सुनाई दिया। जैसे ही आसपास के लोगों ने धमाका सुना तो वे दौड़कर घरों से बाहर निकले। जिसके बाद उन्होंने मकान की हालत देखकर इस हादसे का पता लगा। वहीं लोग भी सहमे नजर आए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!