Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक क्राइम ब्रांच महम की कार्रवाई: युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और 5 रौंद बरामद

    रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 05 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही रविन्द्र के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम गांव बैंसी बस अड्डा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर महम लाखनमाजरा रोड बैंसी भिवानी ब्रान्च नहर पुल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र कुलदीप निवासी गांव मदीना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 05 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 168/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version