Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक क्राइम ब्रांच-2 की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार; देसी पिस्तौल बरामद

    रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। 
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही हरिश कुमार के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 की टीम सोनीपत रोड गाव बोहर नहर पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सनसिटी बाईपास राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रविन्द्र पुत्र कप्तान निवासी गांव साघी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना अर्बन एस्टैट मे अभियोग संख्या 210/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version