रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही महाबीर सिंह के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त हमायूपुर बखेता रोड पर ड्रेन के पुल के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आतिश पुत्र मुकेश निवासी बखेता रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आई एम टी मे अभियोग संख्या 198 /2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
रोहतक क्राइम ब्रांच-1 की कार्रवाई, युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

