Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कांग्रेस का सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में रोष प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला।

रोहतक में शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी व अग्निपथ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक पर सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कमेटी रोहतक के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेसी अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन पर इकट्‌ठे हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी है। जिससे महंगाई भी बढ़ती जा रही है। विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से महंगाई कम करने की मांग की। इसके लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाए। ताकि आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ कम हो सके।

विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि सरकार ने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री पर GST लगा दिया है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा। जिसके कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर, सरकार अग्निपथ योजना लेकर आई है। जो युवाओं के भविष्य से खिलावड़ करने का कम करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को पक्का रोजगार भी नहीं मिलेगा। जो युवा कई वर्षों से आर्मी में जाने की तैयारी कर रहे थे, उनके सपने भी टूट गए हैं। इसलिए सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए। साथ ही देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर भी सरकार ध्यान दे। ताकि युवा वर्ग को रोजगार के लिए भटकना ना पड़े।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते हुए कांग्रेसी
Exit mobile version