Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: कच्चा बेरी रोड पर चला सफाई अभियान, डेयरियों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई; 3 चालान, ₹14,000 का जुर्माना


नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि डेयरियो संचालको द्वारा गोबर बहाने बारे शिकायत कार्यालय, समाचार पत्रो एवं सोशल मिडिया में माध्यम से प्राप्त हुई थी जिस बारे निगम की टीम को निर्देश दिए गए थे कि मौके पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये व गदंगी फैलाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही करें। नगर निगम, रोहतक की टीम एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कच्चा बेरी रोड़ का निरीक्षण किया गया तथा सीवर व नालो की सफाई करवाई गई। टीम ने निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि काफी डेयरियों में स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था व गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी व गोबर नालो/सीवर में बहाया जा रहा था।
निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि नगर निगम की निरीक्षण टीम द्वारा मौके पर कुछ डेयरियों के आस-पास अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का निस्तारण भी निर्धारित मापदण्डो के विपरीत पाया गया, जोकि सफाई व्यवस्था को प्रभावित करता है। सफाई नियमों के उल्लंघना पाये जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर 3 चालान 14000 रूपये के किए गए तथा टीम द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जायेगा व गंदगी/गोबर बहाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।
निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने डेयरी संचालकों से अपील की गई कि वे अपनी डेयरी एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखें, गोबर एवं अन्य अपशिष्ट का सही ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर निगम की टीम द्वारा सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निरीक्षण किए जायेगें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्यिों/डेयरियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।

Exit mobile version