भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि रोहतक सिविल अस्पताल 200 बेड की सरकार से हरी झंडी मिल गई है। आने वाले दिनों में यहां डॉक्टर समेत पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की भर्ती होगी।


पूर्व मंत्री ग्रोवर बृहस्पतिवार को माल गोदाम रोड पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई पीएचसी के उद्घाटन मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। पीएचसी की सुविधा शुरू होने से इस इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उद्घाटन मौके पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि रोहतक की जनता ने जब उन्हें 2014 में विधायक बनाया तो सिविल अस्पताल रोहतक में ब्लड बैंक, नवजात शिशुओं के लिए सघन वार्ड, वार्ड में किचन सुविधा, टेस्टिंग लैब का विस्तार करने और डॉक्टर की संख्या बढ़ाने जैसे अनेक जनहित के काम करवाने का मौका मिला था। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसकी बेड़ों की संख्या बढ़ाने की प्रपोजल लंबे समय से चल रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से विस्तृत जांच पड़ताल के बाद इसकी क्षमता 200 बेड की करने का फैसला लिया गया है। उम्मीद है, रोहतक जिले के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा।

उन्होंने पेच परसराम में पीएचसी की सुविधा शुरू होने पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे चंडीगढ़ से मंजूरी दिलवाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही वो आज विधायक ना हो, लेकिन रोहतक के लोग उनके दिल में बसते हैं और उनके हर सुख दुख में शामिल होने का मौका मिलता है। भविष्य में भी रोहतक के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य पर है । आयुष्मान योजना से लेकर अनेक ऐसी योजनाएं शुरू की गई है, जिससे गरीब व्यक्ति बेहतर इलाज की सुविधा का लाभ ले सके। इस मौके पर रोहतक सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल बिरला, मातुराम कोसली, मुकेश आर्य महमिया, मुकेश गोयल डीघल, विनय गोयल, पंकज भालोठिया, डॉक्टर आरके चौधरी, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुनील आर्य, पवन आर्य, ईश्वर सिंगल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!