रोहतक पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव भाली आन्नदपुर निवासी बलराज उर्फ पप्पु के ब्लाईंड मर्डर केस का हल करने में सफलता प्राप्त की है। सीआईए-1 स्टाफ व सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।

      उप पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 08.02.2023 की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बलराज उर्फ पप्पू पुत्र जयकर्ण निवासी भाली आनन्दपुर की किसी ने गोलीया मार कर हत्या कर दी है जिसकी लाश रेलवे फाटक के पास खेत मे पडी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बलराज उर्फ पप्पु के भाई के लडके अजित की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर मे धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 31/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 08.02.2023 को सांय के समय अजीत को सूचना प्राप्त हुई कि उसके चाचा बलराज उर्फ पप्पु की अज्ञात युवको ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी लाश रेलवे फाटक के पार नजदीक शराब ठेका के पास खाली खेत मे पडी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनो के हवाले किया गया।

      मामले की गभ्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने मामलें की जांच  प्रभारी सीआईए-2 निरीक्षक नवीन कुमार व प्रभारी सीआईए-1 उप.नि अनेश कुमार के नेतृत्व में सयुक्त टीम को सौंपी। दौराने जांच दिनांक  16.02.2023 को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पुत्र राजेश निवासी बहलम्बा व समीर पुत्र राजकुमार निवासी भालीं आनन्दपुर को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार चल रहे है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!