रोहतक के गांव पाकस्मा मे हुए ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी युवक मृतका का दोस्त था और दो-तीन दिन से दोनों साथ रह रहे थे।

सांपला थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि 22 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पाकस्मा मे गली मे एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के रूप में हुई। मृतक युवक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि मनीष 2-3 दिन से आरोपी दीपक उर्फ ढीला उर्फ रोमियो के पास रुका हुआ था। आरोपी दीपक भी आपराधिक प्रवृत्ति किस्म का व्यक्ति है। रात के समय दोनों ने शराब का सेवन किया। आरोपी दीपक व मनीष का किसी बात को लेकर झगडा हो गया। झगड़े के कारण दीपक ने मनीष को गोली मारकर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!