Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बदमाशों के लिये रोहतक बना डंपिंग स्टेशन : चार माह में मिले दो कंकाल, अब तक किसी का कोई पता नहीं

जिले में 4 महीने में दो कंकाल मिल चुके है। इन दोनों मामलों में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस इन मामलों में अब तक मृतकों की पहचान कर पाई। पुलिस मामले से कड़ी जोड़ने के लिए प्रदेश के दूसरों जिलों के थानों के पास मृतकों की उम्र भेजकर उनके एरिया से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं पुलिस दूसरा कारण ये भी मान रही है कि जिन एरिया में कंकाल मिले है। ये दिल्ली से जुड़े है।

दिल्ली के बदमाशों ने रोहतक के सुनसान इलाकों को डंपिंग स्टेशन बनाया है। क्योंकि पुलिस पहले ऐसे कई मामलों का खुलासा कर चुकी है, जिनमें दिल्ली में हत्या के बाद शव को रोहतक के सुनसान एरिया में फेंका गया। ऐसे में पुलिस रोहतक में कंकाल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क करने में लगी है।

10 महीने पहले दिल्ली के दंपती की हत्या के बाद आईएमटी एरिया में फेंका था शव: अक्टूबर 2020 में दिल्ली के मुंडका के ढाबा संचालक के दंपत्ति की हत्या के बाद शव को आईएमटी एरिया में फेंक दिया था। दोनों के शव अलग अलग स्थानों पर मिले थे। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया था।

6 जून को चुलियाना के पास मिला था कंकाल: चुलियाना गांव के पास सुनसान इलाके में एक मानव कंकाल मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज कर लिया। मगर अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस इन मामलों में सिर्फ केस दर्ज करने तक ही सीमित रहती है।

45 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल है: थाना प्रभारी
सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बूरा ने बताया कि पीजीआई में पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि कंकाल करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का है। हर थाने में कंकाल मिलने के बारे में सूचना शेयर की गई है। डॉक्टरों ने डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है।

Exit mobile version