Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कलाकार सदाराम व समाज सेवी जसबीर कुमार ने नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खरगटा को पर्यावरण पर बनाई की पेंटिंग भेंट

रोहतक, 10 जुलाई आज कलाकार सदाराम समाज सेवी राष्ट्रीय आजाद युवा आर्गेनाइजेशन सोसायटी के संरक्षक जसबीर कुमार ने नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खरगटा को पर्यावरण पर बनाई गई पेंटिंग भेंट की। सदाराम अब तक 716 पेंटिंग बना चुके हैं और राष्ट्रीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट चुके हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसदों को मुख्य रूप से काफी पेंटिंग में कर चुके है। नगर निगम कमिश्नर ने जसबीर कुमार ने शहर में कराये गये विकास कार्यों में हमारा काफी सहयोग किया है और पौधारोपण अभियान सराहनीय कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कलाकार सदाराम व जसबीर कुमार जैसे सामाजिक कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के बिना किसी पक्षपात के समाज में काम करते रहते हैं। मैं उनके द्वारा किये गये कार्यों की हृदय से सराहना करता हूँ।

Exit mobile version