Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak: वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार के लिए 7 फरवरी तक पोर्टल पर करें आवेदन, मिलेंगे पुरस्कार

रोहतक DC यशपाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार (2021-22) के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं से 7 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिक या संस्था अपनी उपलब्धियों के विवरण व प्रमाण पत्रों के साथ विभाग के पोर्टल पर 7 फरवरी सांय 5 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार तथा तृतीय विजेता को 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार (2021-22) के तहत शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता पुरस्कार, शौर्य और बहादुरी पुरस्कार, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार, वरिष्ठ पेंटर पुरस्कार, वरिष्ठ मूर्तिकला पुरस्कार, वरिष्ठ अभ्यासरत संगीतकार या गायक पुरस्कार, वरिष्ठ नृत्य अभ्यासरत पुरस्कार तथा वरिष्ठ अभ्यासरत खिलाड़ी पुरस्कार दिए जाएंगे।

डीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों की अन्य श्रेणी में श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम पुरस्कार तथा श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केन्द्र पुरस्कार के लिए प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75000 तथा तृतीय विजेता को 50000 रुपए की राशि दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या विभागीय वेबसाइट पर इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version