Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक एएनसी टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित किया काबू1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद

रोहतक की एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. विकास के नेतृत्व मे एएनसी की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त नजदीक गांव बसाना के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान संतोष निवासी मोखरा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला के खिलाफ थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 56/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version