Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक अग्रवाल समाज ने डीसी-एसपी मामले में इनेलो को घेरा:बोले-अब अपमान बर्दाश्त नहीं, 1986 में बनियों से वोट का अधिकार छीनने को कहा था

रोहतक में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि 1986 में बनियों को वोट देने का अधिकार छीनने के बारे में कहा था। अब इनेलो के सुप्रीमो अभय चौटाला विधायक अर्जुन चौटाला एक समाज के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे है। इनेलो की फितरत ही खराब है।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जैन ने डीसी और एसपी से किए अभद्र व्यवहार के मामले में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को चेतावनी दी कि अगर 2 दिन में अधिकारिक तौर पर समाज से माफी नहीं मांगी तो इनेलो कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डीसी के माध्यम से सरकार को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के सदस्य अजीत जैन ने कहा कि चौधरी देवीलाल बनियों ने वोट का अधिकार छीनना चाहते थे और इनेलो के विधायक बनियों को सड़क पर लाने और एक आईएएस अधिकारी के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे है। वह समाज को तोड़ने की बात कर रहे है, ऐसे में उनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

अजीत जैन ने कहा कि जो लोग समाज को तोड़ने की बात करते हो, वो किसी जाति का भला नहीं कर सकते। अग्रवाल समाज हमेशा जोड़ने की बात करता है। इनेलो पार्टी को अधिकारिक तौर पर समाज से माफी मांगनी चाहिए और अर्जुन चौटाला को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। इनेलो विधायक ने एक जाति विशेष की बेइज्जती की है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि विधायक अर्जुन चौटाला को अपने शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए। समाज को जाती विशेष के नाम से बोला गया, ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। पहले अभय चौटाला ने डीसी को बोला था, अब विधायक ने बोला, इनेलो पार्टी को इसके बारे में सोचना चाहिए।

राहुल जैन ने जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधते हुए कहा कि उन्होंने समाज को तोड़ने वाली ऐसी कोई बात नहीं की थी। उनका केस कोर्ट में चल रहा है और अभी तक कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं किया गया। अगर कोई वीडियो है तो दिखाएं, वह माफी मांगने को तैयार है।

Exit mobile version