Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने फ्रैन्डस कालोनी मे मकान के अन्दर से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि फ्रैन्डस कालोनी निवासी रोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 25.06.2026 की रात को रोहित के मकान मे अलमारी से किसी अज्ञात युवक ने पैसे, आभुषण व मोबाइल फोन चोरी करके मौके से फरार हो गया।

    मामले की जांच मुख्य सिपाही मोहित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.10.2026 को आरोपी धर्मबीर पुत्र राजेराम निवासी बलियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. धर्मबीर पुत्र राजेराम निवासी बलियाणा ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 150 दिनांक 25.10.2026 धारा 305 331(4) बीएनएस थाना आई.एम.टी रोहतक
Exit mobile version