रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी प्रवीण की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 04.09.2025 को प्रवीण ने अपनी गाडी रोहित को सेल्फ ड्राइव पर दी थी। 2 दिन बाद प्रवीण ने रोहित को अपनी गाडी वापिस देने कहा। रोहित ने एक दो दिन मे लौटाने का नाम लेकर प्रवीण को उसकी गाडी नही दी।
मामले की जांच मुख्य सिपाही कर्मबीर द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 09.10.2025 को आरोपी रोहित पुत्र मंगल निवासी राजेन्द्र नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
रोहित पुत्र मंगल निवासी राजेन्द्र नगर रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 419 दिनांक 09.10.2025 धारा 316(2) बीएनएस थाना शहर रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!