Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: परशुराम भवन खेड़ी सांपला में समारोह के दौरान फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने परशुराम भवन खेडी सापला समारोह के दौरान फॉयरिंग करने की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 23.06.2026 को हसनपुर सोनीपत निवासी पुजा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि पुजा अपने मामा के लडके की शादी मे खेडी सांपला मे आई हुई थी। शादी मे अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली हिमान्शी, सरोज व रेखा को गोली लगी। तीनो को घायल अवस्था मे अस्पताल मे इलाज के लिए दाखिल कराया गया।
मामले की जांच प्रभारी चौकी शहर सापंला उप.नि महेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 24.06.2026 को आरोपी दिपक पुत्र चापसिंह निवासी खेडी सापंला को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे प्रयोग की गई राईफल को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः-
दिपक पुत्र चापसिंह निवासी खेडी सापंला
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 229 दिनांक 24.06.2026 धारा 109(1), बीएनएस एवम 25-54-59 आर्मस एक्ट थाना सांपला

Exit mobile version