Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: खरावड़ पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी सवार दो युवकों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और 3.42 लाख रुपये बरामद।

   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस चौंकी खरावड की टीम नाका बन्धी कर वाहनो की चैकिंग के दौरान गाडी स्वार दो युवको को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवको से एक देशी पिस्तौल, 02 मैगजीन, 05 जिन्दा रौन्द व 03 लाख 42 हजार रुपये बरामद हुये है। युवको को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौंकी खरावड सह.उप.नि सन्नी के नेतृत्व मे पुलिस टीम खरावड बाईपास दिल्ली हिसार रोड पर नाका बन्धी कर वाहनो चैंकिग मे मौजुद थी। सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नाका बन्दी के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही बिना नम्बर प्लेट की गाडी मे स्वार दो युवको को शक के आधार पर काबु किया गया। युवको की पहचान मोहित पुत्र राजकुमार व लोकेश पुत्र नरेन्द्र निवासीगण प्रहलादपुर किडौली खरखौदा सोनीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर मौहित के पास से एक देशी पिस्तौल दो रौन्द बरामद हुये। लोकेश के पास एक मैंगजीन व 3 रौन्द बरामद हुये। गाडी से 03 लाख 42 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 278/2026 अंकित किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपियो का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो के खिलाफ दिल्ली व सोनीपत मे हत्या, हत्या का प्रयास अवैध हथियार आदि के करीब 08 मामले दर्ज है।
Exit mobile version