Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक152डी हाइवे खैऱडी टोल के पास हथियार के बल पर अज्ञात युवको द्वारा जानलेवा हमला कर लूट की वारदात मे शामिल रहा 5 हज़ार रुपये इनामी आरोपी गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने 152डी हाइवे खैरेडी टोल के पास हथियार के बल पर अज्ञात युवको द्वारा दिल्ली निवासी सुरेन्द्र की गाडी को टक्कर मारकर करीब 2.25 लाख रुपये की लूट की वारदात मे शामिल रहे 5 हज़ार रुपये इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सैक्टर-8, रोहिणी दिल्ली निवासी सुरेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आय़ा कि सुरेन्द्र बारदाने का काम करता है व भिवानी और दादरी मे सप्लाई करता है। दिनांक 18.06.2023 को सुरेन्द्र ने भिवानी से 2.25 लाख रुपये की पेयमेंट लेकर अपनी गाडी से दिल्ली के लिए चला। सांय करीब 3.55 बजे सुरेन्द्र जब भिवानी की तरफ गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे पीकअप डाला मे सवार दो युवको ने सुरेन्द्र की गाडी को टक्कर मारी। पिकअप डाले से उतरे एक युवक ने सुरेन्द्र की गाडी का शीशा तोडा व फॉयर किया। दूसरे युवक ने सुरेन्द्र की गाडी मे रखे करीब 2.25 लाख रुपये छीनकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ स.उप.नि मंजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.01.2024 को सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने 5 हज़ार रुपये इनामी आरोपी तुशांत उर्फ सुरज पुत्र लेखराज निवासी बज्जू तेजपुरा जिला राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं के तहत 13 मामले राजस्थान मे दर्ज है। आरोपी पर जिला पुलिस द्वारा 5 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। वारदात मे शामिल रहे सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version