Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लूट की वारदात :चाकू की नौक पर हाल संचालक से तीन युवकों ने लूटे डेढ़ लाख

रोहतक में एक बैंकेट हाल संचालक से तीन युवकों ने चाकू की नौक पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। कार में सवार होकर आए युवकों ने पहले चाकू की नौकर पर डराया-धमकाया और मारपीट की। जिसके बाद बैंकेट हाल संचालक से डेढ़ लाख रुपये छीने और फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक की झंग कॉलोनी निवासी राजकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे वंदना बैंकेट हाल में रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर किसी परिचित के बेटे की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह वापस चला और वह बैंकेट हाल के मुख्य द्वार पर आया। इसी दौरान तीन युवक आए, उनमें से एक के हाथ में चाकू था।

उक्त युवक ने सीधे ही चाकू राजकिशन की कनपटी पर लगा लिया। वहीं दूसरे युवक ने मारपीट भी की और साथ ही धमकाया भी। तीसरे आरोपी ने उसकी जेब से डेढ़ लाख रुपये जबरन निकाल लिए। जब शोर मचाया तो तीनों युवक पैसे लेकर फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर भागे हैं।

राजकिशन ने बताया कि वह गजानिया बैंकेट हाल का पार्टनर है और वहां से कुछ समय पहले ही डेढ़ लाख रुपये लेकर आया था। उन रुपयों को आरोपी चाकू की नौक पर छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत डायल 112 पर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों में से वह 2 को पहचानता है। जो कलानौर के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version