रोहतक स्थित गांव खेड़ी महम में शराब ठेके पर शुक्रवार रात को कार सवार 4 युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कार सवार युवकों ने पहले शराब खरीदने पर छूट (डिस्काउंट) मांगी। जब डिस्काउंट नहीं मिला तो पिस्तौल के बल पर शराब, नकदी व मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव खेड़ी महम निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही बने शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार रात को वह ठेके पर था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें 4 युवक सवार थे। उक्त युवकों ने शराब की बोतल मांगी। साथ ही युवकों ने शराब पर छूट देने की मांग भी की। संदीप ने ठेकेदार से बात करने के लिए कहा।

संदीप ने बताया कि आरोपी युवक नहीं माने और उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। एक युवक कार से उतरा और उसने संदीप पर पिस्तौल तान दी। धमकी भी दी कि चुपचाप खड़े रखना नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद अन्य दो युवक ठेके के अंदर गए। उन दोनों युवकों ने शराब की बोतलें उठाईं और गाड़ी में रख ली। जाते समय सेल्समैन संदीप का मोबाइल फोन भी ले गया।

संदीप ने बताया कि युवकों ने उसकी जेब में से 10-11 हजार रुपए की नकदी भी जबरन निकाल ली। इसके बाद आरोपी सेल्समैन को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। संदीप ने किसी के फोन से वारदात की जानकारी ठेकेदार व पुलिस को दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!