Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दिनदहाड़े महिला से लूट:कूरियर देने के बहाने घर में घुसे बदमाश; चाकूओं से वार कर ले गए मंगलसूत्र और चेन

रोहतक के महम उपमंडल में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कूरियर देने के बहाने दो लूटेरे घर में घुसे। इसके बाद बदमाशों ने महिला पर चाकूओं से वार किया। जिसके बाद बदमाशों ने महिला की सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, घायल महिला को तुरंत रोहतक पीजीआई लाया गया। जहां वह उपचाराधीन है।

मिली जानकारी के अनुसार महम के वार्ड नंबर 8 में दोपहर करीब 3:50 बजे वारदात हुई है। यहां 52 वर्षीय गीता पत्नी सुरेंद्र को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। एक बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर आए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कूरियर देने की बात कही। इसके बाद वे महिला के साथ-साथ घर में घुस गए। भीतर घुसते ही महिला को कई बार चाकू मारे। इसके बाद उसका मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश घर से फरार हो गए। बदमाशों ने महिला को 4-5 बार चाकू मारे है।

Exit mobile version