Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कार सवार होकर आए लुटेरों ने झज्जर के युवक से की लूट:धमकी देकर भागे

झज्जर जिले के गांव जहाजगढ़ निवासी सुभाष उर्फ अंकित ने बताया कि वह अपने जीजा मनोज ढाका निवासी कुंज विहार के पास आया हुआ था। यहां से वह अपनी पत्नी काजल को देवरिया यूपी से लाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। रास्ते में कार सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। कार से दो युवक निकले और उसे धमकी देते हुए मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

पीड़ित सुभाष ने बताया कि आरोपियों ने उसे डराया और धमकाया, जिसके बाद मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वह घबरा गया, जिसके कारण उसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में अपने जीजा को सूचित किया और उनके साथ आकर पुलिस को मामले के बारे में शिकायत दी।

शिवाजी कॉलोनी थाने के जांच अधिकारी एसआई विकास ने बताया कि एक युवक ने लूट की शिकायत दी है। आरोपी ग्रे कलर की होंडा सिटी कार में आए थे, जो वारदात को अंजाम देकर सुनारिया की तरफ भागे। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version