Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बुजुर्गों को निशाना बना रहे लुटेरे! नशीला पदार्थ सुंघाकर  बुजुर्ग से  ₹60 हजार लूटे

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत देशवाल चौक पर बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने ठगने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात नौजवान युवकों ने राह चलती महिला को झांसा देकर कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई।

इसके बाद शातिर बदमाश उनके कान की सोने की बालियां और गले का सोने का ओम छीनकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कश्यप कॉलोनी (जाटल रोड, पानीपत) की रहने वाली बलवानी देवी (49) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार (9 अक्टूबर) की शाम करीब 5 बजे वह संजय चौक से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह देशवाल चौक के पास पहुंचीं, तभी दो अज्ञात नौजवान लड़के उनके पास आए और अचानक उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीले पदार्थ के असर से महिला तुरंत मौके पर ही अचेत (बेहोश) हो गई।

महिला के बेहोश होते ही दोनों आरोपियों ने उनके कानों में पहनी सोने की बालियां और सोने का ओम का पेंडेंट निकाल लिया और फरार हो गए। चोरी गए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ₹60 हजार बताई गई है। काफी देर बाद जब पीड़िता को थोड़ा होश आया, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचीं।

रात को जब उनका बेटा घर आया, तो पीड़िता ने अपने साथ हुई इस वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों से विचार-विमर्श कर शनिवार को मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

Exit mobile version