Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से आधी रात को लुटेरी दुल्हन आभूषण व करीब 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार: 20 दिन पहले हुई थी शादी- युवक से करती थी बात

रोहतक में आधी रात को दुल्हन गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। जब ससुराल वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला सोनीपत की रहने वाली है और करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। जांच में यह भी पता चला कि वह शादी के बाद युवक से बात करती थी। युवक के दुल्हन के प्रेमी होने की संभावना जताई जा रही है।

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत निवासी एक युवती से हुई थी। जिसके बाद परिवार पर खुशियों का माहौल था। अभी रिश्तेदार भी पूरे नहीं गए थे। मगर, इसी बीच रात को उसकी पत्नी घर से आभूषण व करीब 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई।

वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार घर पर सो रहा था। 26 मार्च की सुबह करीब 1-2 बजे उसकी पत्नी घर से चली गई। जो अपने साथ एक सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, एक लेडीज अंगूठी अपने साथ ले गई। जो उन्होंने शादी के समय दी थी। महिला अपने साथ घर से 50 हजार रुपए नकद भी लेकर गई। परिवार वालों को इसका का सुबह लगा।

परिवार वालों ने अपने स्तर पर महिला को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महिला की तलाश की जा रही है।

जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि महिला पैसे व गहने लेकर घर से जाने की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिक दृष्टि से यह भी सामने आया है कि महिला की किसी लड़के से भी बात होती थी। हालांकि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version