रोहतक डिपो में धरना-प्रदर्शन का संचालन सांझा मोर्चा वरिष्ठ सदस्य जयकुंवार दहिया ने किया। इस दौरान सुमेर सिवाच, गिरिराज, सुरेश नहरा, राजेश आदि कर्मचारियों ने बताया कि देश की केंद्र सरकार की तरफ से चालकों पर हिट एंड रन कानून लागू किया है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के मांग मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में कटौती कर जले पर नमक डालने काम किया गया हैं।

वही, कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले त्योहारों की छुट्टी बंद कर भद्दा मजाक किया है। कर्मचारियों ने डिपो में दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई तो 14 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में सुमेर सिवाच, नरेश सिवाच, गिरिराज, रोहित देशवाल, प्रदीप हुड्डा, सतबीर मुंढाल, राजेश पंघाल, प्रवीण कुमार, सुरेंदर दलाल आदि शामिल रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!