Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

16 फरवरी को भारत बंद में सभी डिपो में चक्का करेंगे रोडवेज के कर्मचारी, मुख्य रुप से हिट एंड रन भारतीय न्याय सहिता काले कानून को तुरंत वापस ले, विभाग का निजीकरण बंद करने की मांग

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की बैठक कामरेड बलदेव घणघस रोडवेज भवन में हुई। जिसमें 16 फरवरी को बसों का चक्का जाम करने के लिए मौजूद रहने का आहवान किया गया। बैठक में जयबीर घणघस, सुमेर सिवाच, वीरेंद्र सिंगरोहा, विनोद शर्मा, जगदीप लाठर, अमित महाराणा, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज चहल, सुरेन्द्र कुमार, बलराज देशवाल, बलवान दोड़वा, आजाद यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार से पांच दौर की बातचीत के बाद भी कर्मचारियों की मानी हुई मांगो की भी लागू नहीं कर रही हैं।

केंद्र व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाले 16 फरवरी को भारत बंद में सभी डिपो में चक्का जाम किया जाएगा। मुख्य रुप से हिट एंड रन भारतीय न्याय सहिता काले कानून को तुरंत वापस लेने, 265 मार्गो पर असीमित परमिट पॉलिसी रोकने, विभाग का निजीकरण बंद करने की मांग की जाएगी।

Exit mobile version