Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया!!

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। बीती रात को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया है। आज सभी बसें रूटों पर रवाना होंगी।

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान हिम्मत सिंह राणा ने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से रात को दूसरे दौर की वार्ता हुई। इसमें महानिदेशक वीरेंद्र दहिया भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि रोडवेज के ड्राइवर जगबीर सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए SIT गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बैठक में परिवहन मंत्री ने थार गाड़ी जीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मुआवजे की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। मृतक के परिवार को 50 लाख के मुआवजे की सिफारिश मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। जिसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया है। आज रोडवेज बसें सामान्य की तरह ही चलेंगी।

बता दें कि 6 सितंबर को दिल्ली डिपो के चालक जगबीर सिंह की थार जीप के चालक द्वारा कुचलकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोजवेज के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने बीते कल चक्का जाम किया। जिसे 9 सितंबर के लिए भी बढ़ा दिया था, लेकिन मांग पूरी होने पर हड़ताल को खत्म कर दिया गया है।

Exit mobile version