Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों की बैठक:प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजा, चार चरणों में 16 से 27 जून तक होंगे चुनाव

रोहतक स्थित ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल में हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश भर के रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य त्रिवार्षिक होने वाले चुनाव के बारे में था। मंच संचालक महासचिव जगदीप लाठर ने कर्मचारियों के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया को पूरे विस्तार के साथ बताया।

राज्य प्रधान आजाद गिल ने कहा कि महासचिव हमेशा से ही संगठन के परती निष्ठावान रहे है। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा की 28, 29, 30 मई को नामांकन फार्म पत्र बांटे जाएंगे। नामांकन मुख्यालय हिसार से सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक ले सकते है।

1 जून को भरे जाएंगे नामांकन, 3 व 4 को होगी जांच
उन्होंने बताया कि 1 जून मंगलवार को नामांकन भरने की तारीख रखी गई है। वहीं 3 व 4 जून को फॉर्म जांच और पड़ताल की जाएगी। 5 व 6 जून को नामांकन फार्म वापस लेने की तिथि निर्धारित की है। साथ ही की 6 जून को निशान अलॉट किए जाएंगे। 16 जून शुक्रवार को पहले चरण में भिवानी, पानीपत, अंबाला, जींद, झज्जर, पलवल, गुरुग्राम और सब डिपो नरवाना, सफीदों, नारायणगढ़, hrec गुरुग्राम में चुनाव होगा।

23 को हिसार व सिरसा आदि में होगा चुनाव
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 20 जून को रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, दिल्ली, करनाल, आईएसबीटी दिल्ली, सब डिपो गोहाना, तोशाम, लोहारू में चुनाव होगा। वहीं तीसरे चरण में 23 जून को हिसार, सिरसा, चंडीगढ़, फरीदाबाद, रेवाड़ी, दादरी तथा सब डिपो हांसी और डबवाली में चुनाव करवाया जाएगा।

विवाद होने पर कमेटी करेगी निपटारा
चौथे चरण में 27 जून को फतेहबाद, कैथल, पंचकूला, नूह, नारनौल, कुरुक्षेत्र व सब डिपो पिहोवा, टोहाना, कालका में चुनाव की तारिख निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव कार्यालय हिसार होगा। संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान, महासचिव, वरिष्ठ उप प्रधान, मुख्य संगठन सचिव, राज्य कैशियर चुनाव कमेटी के सदस्य होंगे। विवाद होने पर कमेटी ही उसका निपटारा करेगी।

4 बजे से 6 बजे तक होगा चुनाव
डिपो व सब डिपो में चुनाव राज्य कमेटी की देखरेख में होंगे। मतदान का समय सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यूनियन का सदस्य ही व जिसने संगठन द्वारा दिए गए आंदोलन में भाग लिया हो वही चुनाव लड़ सकता है। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप पाबरा, मुख्य संगठन सचिव सुधीर अहलावत, राज्य कैशियर सुभाष बिश्नोई, उप प्रधान संदीप रंगा, उप महासचिव अनिल खटक, सचिव किरपाल लाडी, चमन स्वामी, रोहतक डिपो प्रधान दीपक हुड्डा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version