Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुई रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की मीटिंग:26 मांगों को लेकर की चर्चा, 25 मार्च को महाप्रबंधक से बैठक

रोहतक जिले में रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें सांझा मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने डिपो स्तर की 26 मांगों को लेकर चर्चा की। साथ ही डिपो महाप्रबंधक के खिलाफ आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई।

सांझा मोर्चा बैठक में कर्मचारी नेता जितेंद्र लाकड़ा ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की डिपो स्तर की मांगों का समाधान नहीं हो रहा। कई बार डिपो महाप्रबंधक को ज्ञापन दे चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। ऐसे में कर्मचारी आंदोलन करने पर विवश है, जिससे यात्रियों को भी असुविधा होती है।

कर्मचारियों की मांगों में किलोमीटर बढ़ाने के लिए पुराने रोटेशन के साथ जो छेड़छाड़ की गई है, वह व्यावहारिक नहीं है, इसे ठीक किया जाए। सभी कर्मचारियों के लंबित एसीपी लगाए जाएं। चालक परिचालकों का लगभग 16 महीने से लंबित रात्रि भत्ता तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए। कर्मचारियों की निलंबित केसों का निपटान किया जाए। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के बूथ का उचित समाधान किया जाए।

कर्मचारियों ने मांग की कि बसों में चार्जिंग पॉइंट लगवाए जाएं । संवेदनशील सीटों पर लगे कर्मचारियों को मुख्यालय की हिदायत अनुसार 6 महीने में बदला जाए । एडीए द्वारा कोर्ट केस भेजने से पूर्व आसान भाषा में स्पष्ट किया जाए। परिवहन समिति की बसों को समय अनुसार चला जाए। परिवहन समिति की बसों को बस स्टैंड के अंदर काउंटर समय से केवल 15 मिनट पहले ही अंदर आने दिया जाए।

वहीं, इलेक्ट्रिक बसों का कार्य जैसे वॉशिंग, मैकेनिक कार्य रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा एग्रीमेंट अनुसार किया जाना बनता है या नहीं इस बारे स्पष्ट किया जाए। सभी निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाए। सहायक को लिपिक की सीटों पर ने लगाया जाए । कोर्ट केसों की सुनवाई में सहायक स्तर के कर्मचारियों को भेजा जाए या विधि शाखा में कार्यरत कर्मचारियों को भेजा

सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सतबीर मुंढाल ने बताया कि 26 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 मार्च को महाप्रबंधक के साथ सांझा मोर्चा के सदस्यों की बैठक है। अगर बैठक में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन की घोषणा कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं डिपो महाप्रबंधक की होगी

Exit mobile version