रोडवेज चालक की हत्या के मामले में सोनीपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपित एक निजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स है। पुलिस की टीम अभी दिल्ली में औपचारिकता पूरी कर रही है। रात भर राजधानी दिल्ली उत्तरप्रदेश व हरियाणा में दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान के लिए 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस की सहायता से हत्यारोपियों की पहचान हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि मंगलवार तड़के रोडवेज में परिवहन निगम की अनुबंधित बस की चालक की हत्या कर दी थी। साइड देने को लकर हुए विवाद में थार जीप में सवार यूको ने रोडवेज बस को कुंडली पर रुकवाया और कर्मचारियों को जीप से रोंद दिया हादसे में बस में सवार कर रहे दूसरी बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी , जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद थार जीप को लेकर आरोपी दिल्ली की और भाग गए। जीप दिल्ली नंबर की थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर थार जीपऔर उसमे सवार युवक युवतियो की तलाश शुरू कर दी थी। वही हत्या से दुखी मृतक चालक के पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी थी। आपको बता दे कि मृतक चालक के परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रोडरेज में थार जीप से कुचलकर मारे गए रोडवेज ड्राइवर की हत्या पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या बेहद दुखद है। हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उन्होंने यह भी कहा है कि पीड़ित परिवार को सहायता देने के निर्देश दे दिए गए हैं। मृतक ड्राइवर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

