Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रोडवेज बसों का चक्का जाम:हड़ताल से बढ़ी यात्रियों की परेशानी; प्राइवेट बसों-ट्रेनों में भीड़, कई संगठन प्रदर्शन में शामिल

रोहतक में फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर साफ नजर आया। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह से ही बसों के पहिए थाम लिए, जिससे लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं और यात्रियों को प्राइवेट बसों के सहारे सफर करना पड़ा।

रोडवेज कर्मचारी संगठनों के साझा मोर्चे ने इस हड़ताल में शामिल होते हुए चक्का जाम का ऐलान किया था। कर्मचारी सुबह 3 बजे से ही डिपो में जुट गए और किसी भी बस को बाहर नहीं निकलने दिया। डिपो परिसर में दिनभर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना रहेगा।

रोडवेज बस सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में प्राइवेट बसों के अंदर यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। वहीं ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। लोगों को प्राइवेट टैक्सियों में भी जाते हुए देखा गया।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज से हरियाणा रोडवेज कर्मचारी इंटक, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, रोडवेज कर्मचारी संबंधित महासंघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 1947 शामिल रहेंगी।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जनवादी महिला समिति, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, बिजली निगम कर्मचारी, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, भवन निर्माण कामगार यूनियन, आशा वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सहित अन्य संगठन भी हड़ताल में शामिल होंगे।

Exit mobile version