सिरसा में रविवार सुबह सवारियों से भरी रोडवेज बस पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बस सवारियों को चढ़ाने के बाद एक गांव से निकली ही थी। बस बेकाबू हुई तो ड्राइवर उसे काबू नहीं कर पाया। इसके बाद बस पलटियां खाती हुईं खेतों में जा गिरी।

हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस के फ्रंट के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इस हादसे में करीब 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ड्राइवर-कंडक्टर भी घायल हुए हैं। कुछ घायलों को तुरंत रानियां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उधर, सूचना मिलते ही रोडवेज और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण क्षेत्र की सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। चौड़ाई भी कम है। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि वे सभी सड़कों का निरीक्षण करें और उनकी मरम्मत करवाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हों।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!