Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को रोडवेज बस ने मारी टक्कर: मां की मौत,बेटा घायल ;नांगलखेड़ी के पास हुआ हादसा

पानीपत के नांगल खेड़ी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत की हो गई। बताया जा रहा है कि एक बस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिसके बाद मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीक रूप से घायल है। राहगीरों ने घायल बेटे को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बेटे के बयानों पर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

करनाल के गांव फूसगढ़ निवासी सौरभ लाठर पुत्र जसबीर सिंह ने बताया कि वो रविवार को अपनी मां माता जयवंती के साथ गांव बिहोली में रिश्तेदारी में गया था। शाम को वहां से बाइक पर घर के लिए निकले थे। गांव नांगलखेड़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।वो दोनों रोड पर गिर गए। बस ने उसकी मां को कुचल दिया। उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बस चालक वहां बस छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने बेटे के बयानों पर आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version