Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में 65 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी:CRPF जवान के बेटे की मौत, 4 छात्राएं घायल

हिसार में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। इसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में 4 छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल लाया गया है। 52 सीटर बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इसमें ज्यादातर कोचिंग सेंटर और स्कूल के स्टूडेंट्स थे।

हादसा सुबह साढ़े 9 बजे राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर हुआ। राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के कारण पेड़ गिरा था। ड्राइवर ने बस के एक हिस्से को साइड में कच्चे में उतारकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण जमीन गीली होने से बस का एक हिस्सा धंस गया और बस पलट गई।

Exit mobile version