Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज से महंगा हो जाएगा रोड़ से सफर: नेशनल हाईवे पर टोल शुल्क में होगी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। हरियाणा में नेशनल हाईवे पर लगने वाले सभी टोल महंगे हो जाएंगे। टोल की दरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। यह कीमतें 1 अप्रैल से लागू होनी थी मगर चुनाव के चलते इस बढ़ोतरी को टाल दिया गया था। टोल की बढ़ी कीमतों का असर वाहन चालकों पर तो पड़ेगा ही साथ ही इससे परिवहन भाड़े पर भी असर पड़ेगा।

इससे अन्य वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं। देश में सड़कों का जिस तरह से जाल बिछाया गया है। उस हिसाब से सरकार टोल के जरिए लागत वसूल करती है। बता दें कि हर टोल पर हर साल कर संग्रह बढ़ता है।

हिसार में 5 टोल प्लाजा पर बढ़ेंगे रेट

हिसार की बात करें तो हिसार में 5 टोल प्लाजा पर रेट बढ़ेंगे। हिसार में रामायण, लांधड़ी, बारो पट्टी, चौधरीवास और बास में टोल प्लाजा बनाए गए हैं। एनएचएआई के टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हर साल संचालन खर्च का आंकलन कर टोल दरों की समीक्षा की जाती है। नई दरें एक अप्रैल से लागू की जाती हैं। इस बार चुनाव आचार संहिता के चलते अप्रैल में टोल दरों में संशोधन नहीं किया गया।

हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे स्थित लांधड़ी टोल

वाहनों का पुराना और नया रेट

कार-90-95

हल्के व्यवसायिक वाहन-150-150

ट्रक व बस-310-320-

3एक्सल व्यवसायिक वाहन-340-350

4 से 6 एक्सल एचएसीएम, ईएमई व एमएवी-490-500

ओवरसाइज्ड- 595-610

हिसार-दिल्ली NH स्थित रामायण टोल टोल

वाहनों का पुराना और नया रेट

कार-90-95

हल्के व्यवसायिक वाहन-150-150

ट्रक व बस-310-315

तीन एक्सल व्यवसायिक वाहन-335-345 4 से 6 HACM, EME और MAV–485-495 ओवरसाइज्ड-590-605

हिसार-चंडीगढ़ NH स्थित बाडो पट्टी टोल
वाहनों का पुराना और नया रेट
कार-120-120
हल्के व्यवसायिक वाहन-190-195
ट्रक व बस-400-410
तीन एक्सल व्यवसायिक वाहन-440-450

4 से 6 एक्सल एचएसीएम, ईएमई व एमएवी-630-645

ओवरसाइज्ड-765-785

हिसार- चुरू नेशनल हाईवे स्थित चौधरीवास टोल

वाहनों का पुराना और नया रेट

कार-70-70

हल्के व्यवसायिक वाहन-110-115

ट्रक व बस-235-240

तीन एक्सल व्यवसायिक वाहन-255-260

4 से 6 एक्सल एचएसीएम, ईएमई व एमएवी-365-375

ओवरसाइज्ड-445-455

Exit mobile version