Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बजरंग भवन से एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के पास सड़क निर्माण कार्य का किया गया शुभारंभ:-


रामअवतार वाल्मिकी, महापौर, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि आज रोहतक शहर में बजरंग भवन से एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। शहरवासियों की सुविधा और यातायात सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से बजरंग भवन से एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल तोड़कर पूर्व सहकारिता मन्त्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर, वार्ड सदस्य कंचन खुराना, अनीता मिगलानी व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अषोक खुराना की गरिमामयी उपस्थिति एवं नगर निगम से कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता शांत सुहाग व कनिष्ठ अभियंता देवेन्द्र बेनिवाल आदि उपस्थिति में किया गया। इस परियोजना के पहले चरण में 460 मीटर लंबाई की सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 56 लाख रुपये है।
महापौर, नगर निगम, रोहतक राम अवतार ने कहा कि यह सड़क परियोजना शहरवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करेे ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद रोहतक शहर में यातायात सुगमता, सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इस सड़क के निर्माण से जाम से मुक्ति मिलेगी व इस क्षेत्र में वाण्ज्यिक गतिविधियां भी बढेंगी। यह कदम नगर निगम द्वारा शहरवासियों को आधुनिक और सुरक्षित सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Exit mobile version