पानीपत स्थित इसराना उपमंडल में जौंर्धन खुर्द रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में बुजुर्ग को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह गांव इसराना का रहने वाला है। 30 नवंबर की शाम करीब 7 बजे उसके पिता प्रताप सिंह (66) जौंर्धन खुर्द रोड पर घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पिता को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके पिता को गंभीर चोट आई। जिन्हें इलाज के लिए सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!