करनाल की नई अनाज मंडी के गेट के सामने फ्लाईओवर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने 12वीं की छात्रा को कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गांव दहा की रहने वाली पायल (17) 12वीं कक्षा की की छात्रा थी। जो बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी। पिछले कई माह से वह करनाल में ही अपने बुआ के घर पर रह रही थी। दो दिन पहले ही उसकी बुआ व फूफा शादी में गए तो पायल को उसके गांव दहा भेज दिया।वह साइकिल पर सवार होकर जेनेसिस कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह जब नई अनाज मंडी के गेट के पास पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद उसकी मदद करने की बजाए आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वह अपना ट्रैक्टर-ट्राली भी मौके पर ही छोड़ दिया गया है। हादसे में छात्रा इतनी बुरी तरह घायल हुई कि उसने दम तोड़ दिया।
इस हादसे में बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। राहगीर ने पायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक पायल की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पायल का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। उन्हें क्या पता था कि पायल का यह आखरी जन्मदिन था।
नेशनल हाईवे पर हुई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।

