Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

MP में सड़क हादसा: मंडला में कार और ट्रक की आमने सामने की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की जान चली गई। इनमें से 3 कवर्धा और एक युवक बेमेतरा का रहने वाला था। चारों दोस्त कार से मंडला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे लोहे से लोड ट्रक की टक्कर से ये हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 4 लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र के मनोहरी गांव में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक कवर्धा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। पता चला है कि सभी देर रात ही घर से रवाना हुए थे। तभी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को करीब 3 बजे ये हादसा हुआ है। लोगों को इस बात की जानकारी शनिवार सुबह लगी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है।

घटना में कवर्धा के ललित, संदीप, कमलेश और कान्हा की जान गई है। सभी की उम्र लगभग 25 साल बताई गई है। संदीप मानिकपुरी कवर्धा के समनापुर, कमलेश ध्रुव कवर्धा राजमहल चौक, ललित चंद्रवंशी गांगपुर गांव कवर्धा और कान्हा दुबे, बेमेतरा के उमरिया का रहने वाला था।

Exit mobile version